Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

चिदम्बरम को मंत्रिमंडल से हटायें प्रधानमंत्री : भाजपा

the prime minister remove to chidambaram from cabinet

 7 जून 2012

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुरुवार को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से अनुरोध किया कि वह केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदम्बरम को मंत्रिमंडल से हटा दें। भाजपा की ओर से यह मांग मद्रास उच्च न्यायालय द्वारा चिदम्बरम के खिलाफ उनके संसदीय क्षेत्र में कथित चुनाव धांधली को लेकर दर्ज मामला खारिज करने से इंकार किए जाने के बाद आई है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी ने संवाददाताओं से कहा, "हम प्रधानमंत्री से अपील करते हैं कि उन्हें (चिदम्बरम को) तुरंत मंत्रिमंडल से निकाल बाहर करें।"

गडकरी ने कहा, "लोकसभा चुनाव परिणाम में धांधली और भ्रष्टाचार के एक के बाद एक मामले से उनके जुड़े होने का खुलासा होने के बाद मैं प्रधानमंत्री से पूछना चाहता हूं कि उन्हें चिदम्बरम के खिलाफ और किस सबूत की आवश्यकता है।"

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर चिदम्बरम के 'भ्रष्टाचार' को समर्थन देने का आरोप लगाते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा, "सोनिया गांधी ने बार-बार कहा है कि वह भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं करेंगी.. फिर सोनिया और मनमोहन, चिदम्बरम के भ्रष्टाचार को क्यों बर्दाश्त कर रहे हैं?"


 

More from: samanya
31114

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020